24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त से पहले झटका! लाखों किसानों के नाम लिस्ट से गायब, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan Yojana: अगर आप भी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहें हैं तो अभी चेक अपना स्टेटस।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 24, 2026

पीएम किसान योजना की लिस्ट में चेक करें अपना स्टेटस (AI Image)

PM Kisan Yojana installment: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करती है। ऐसी ही एक प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi)। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 सीधे उनके बैंक खाते में तीन किस्तों में वितरित किए जाते हैं। अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है और जल्द ही 22वीं किस्त आने वाली है।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर ₹18,000 करोड़ से अधिक राशि नौ करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में वितरित की गई। अब तक इस योजना के तहत ₹4 लाख करोड़ से अधिक राशि किसानों को दी जा चुकी है।

किस्तों का शेड्यूल

योजना के अनुसार पात्र किसानों को हर चार महीने पर ₹2,000, यानी सालाना कुल ₹6,000 की राशि दी जाती है। यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

पीएम किसान योजना की शुरुआत

यह योजना इंटरिम बजट 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री पियूष गोयल द्वारा घोषित की गई थी और बाद में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किया गया। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन चुकी है।

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योजना की अगली 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच किसान अपने पात्रता, KYC प्रक्रिया और लाभार्थी स्थिति की जांच अवश्य करें। अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया है तो तुरंत आवेदन करना आवश्यक है।

PM Kisan Yojana के लिए पात्रता

  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य।
  • नाम पर कृषि योग्य जमीन होना चाहिए।
  • केवल छोटे और सीमांत किसान ही पात्र।
  • जो किसान ₹10,000 या उससे अधिक पेंशन प्राप्त करता हो, वह पात्र नहीं।
  • आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया हो।
  • संस्थागत भूमि (Institutional Landholder) का मालिक न होना चाहिए।
  • e-KYC पूरी करना अनिवार्य।

e-KYC प्रक्रिया

  • OTP आधारित e-KYC PM-Kisan पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • निकटतम CSC केंद्रों से बायोमेट्रिक e-KYC कराई जा सकती है।

पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस कैसे जांचें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ — https://pmkisan.gov.in/
  • दाईं ओर ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

  • PM-Kisan पोर्टल पर जाएं।
  • ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें।
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गाँव का चयन करें।
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
  • सूची में आपका नाम दिख जाएगा।
  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-24300606

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

PM-Kisan पोर्टल पर जाएं। वहाँ 'New Farmer Registration' विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर और दिखाई देने वाला कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें। इसके बाद सभी आवश्यक विवरण ध्यान से भरें और अंत में 'Yes' पर क्लिक करें। आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसे सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।