
Mann Ki Baat
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 105 वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जी 20 शिखर सम्मेलन, चंद्रयान 3 की सफलता,भारत-मिडिल ईस्ट और यूरोप में शिपिंग कॉरिडोर पर समेत कई विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी कहा कि जी20 के उस मंजर को देश नहीं भूल सकता जब दुनियाभर के नेता बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने राजघाट पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इंडिया मीडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमी कोरीडोर पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने अफ्रीकी संघ को G20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया...शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा सैकड़ों वर्षों के लिए विश्व व्यापार का आधार बनेगा।''
2.उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी-20 के भव्य आयोजन ने हर भारतीय की खुशी दोगुनी कर दी। इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने इस पूरी घटना को देखा। ये अपने में ही एक रिकॉर्ड है।
3. उन्होंने जी 20 के दौरान राजघाट पर पहुंच कर दुनियाभर के दिग्गज नेताओं द्वारा बापू को दी गई श्रद्धांजलि पर अपनी खुशी जाहिर की।
4.पीएम ने कहा कि गांधी जयंति को लेकर पूरे देश में स्वच्छता से संबंधित बहुत सारे काम प्लान किए गए हैं। 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
5. उन्होंने हाल ही विश्व धरोहर में शामिल हुए मंदिरों का जिक्र करते हुए कहा कि अत्यंत गर्व की बात है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर से जुड़े शांतिनिकेतन और कर्नाटक के होयसल मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।भारत का प्रयास है कि हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में मान्यता मिले।
6.पीएम मोदी ने 105वें एपिसोड में शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश में शिक्षा को एक सेवा के रूप में देखा जाता है...नैनीताल जिले में युवाओं ने बच्चों के लिए एक अनोखी 'घोड़ा लाइब्रेरी' शुरू की है। सबसे दूरदराज के इलाकों में भी बच्चों तक किताबें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है।
7. इस दौरान पीएम मोदी ने जीव संरक्षण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है-जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्. अर्थात, जीवों पर करूणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही जीव-जन्तु हैं। एक अनोखा प्रयास राजस्थान के पुष्कर में किया जा रहा है।
8.पीएम मोदी ने आगे कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तोर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है. मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।
9. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जमर्नी में रहने वाली 21 वर्षीय कैसमी के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है. जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है, लेकिन, वो भारतीय संगीत की दीवानी है, जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं, उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि, बहुत ही उत्साह बढ़ाने वाला है।
10. उन्होंने आगे कहा कि कैसमी बचपन से ही देख नहीं पाती हैं, मगर उन्होंने चुनौतियों के आगे जाते हुए असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। भारतीय संगीत से उनका परिचय पांच-छह साल पहले ही हुआ है. उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है।
Updated on:
24 Sept 2023 01:20 pm
Published on:
24 Sept 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
