29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Birthday: कवि-लेखक के रूप में भी छाप छोड़ी, सियासत ही नहीं… साहित्य में भी PM मोदी का दखल

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्म दिन मना रहे हैं। पीएम मोदी सियासत ही नहीं, साहित्य में भी दखल रखते हैं।

2 min read
Google source verification
PM Modi Birthday

PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्म दिन मना रहे हैं। पीएम मोदी सियासत ही नहीं, साहित्य में भी दखल रखते हैं। कभी उनके कवि हृदय से रचनाएं निकलती हैं तो कभी विचारशील कलम चलती है तो सामाजिक समरसता जैसे विषयों सहित बच्चों को तनाव से उबारने के लिए एग्जाम वॉरियर्स जैसी पुस्तकें निकलती हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मोदी अब तक एक दर्जन पुस्तकें लिख चुके हैं। गुजराती भाषा में 67 कविताओं का एक प्रमुख संग्रह भी है, जिसमें वे एक भावुक कवि नजर आते हैं।

प्रचारक के सुझाव पर लिखने लगे मोदी
मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि युवावस्था में वे खूब डायरी लिखते थे, लेकिन हर 6-8 महीने में पन्ने जला देते थे। एक दिन एक प्रचारक ने ऐसा करते देखा तो टोक दिया और उन्हें उन्हें लेख और कविताओं को किताब की शक्ल देने का आग्रह किया। तब 36 वर्ष की उम्र में नरेंद्र मोदी ने जिन कविताओं को लिखा था, वे साक्षीभाव संग्रह में प्रकाशित हुईं।

प्रमुख किताबें...

सामाजिक समरसता
इस किताब मे प्रधानमंत्री मोदी ने समाज और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी भावनाओं को शब्दों के जरिए अभिव्यक्ति दी है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Birthday: फैसलों से चौंकाने में माहिर कूटनीति के धुरंधर हैं PM मोदी, नौ साल में ये लिए ये बड़े फैसले

साक्षी भाव
प्रधानमंत्री मोदी का ‘साक्षी भाव' नामक हिंदी कविता संग्रह वर्ष 2015 में प्रकाशित हुआ। इसमें पहली कविता मां को समर्पित रही।

एग्जाम वॉरियर्स
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर फरवरी 2018 में ये किताब प्रकाशित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने बच्चों की परीक्षा के तनाव से उबरने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं।

ए जर्नी-पोइम्स बाइ नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री रहते हुए गुजराती भाषा में 67 कविताएं लिखी थीं। रूपा पब्लिकेशन ने कविताओं का संग्रह प्रकाशित किया।

कनवीनिएंट एक्शन
प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर ये कविता लिखी है।

यह भी पढ़ें- pm modi i Birthday: संन्यासी बनने के लिए घर छोड़ा, आठ साल की उम्र में RSS से जुड़े... PM मोदी से जुड़ी ये 10 अनसुनी और रोचक बातें?

ज्योति पुंज
प्रधानमंत्री ने इस पुस्तक में 'राष्ट्र सर्वोपरि' मूलमंत्र के साथ जीवन में कार्य करने वाले तपस्वियों को याद किया है।

अन्य किताबें
आपातकाल में गुजरात, आंख ये धन्य है, प्रेम तीर्थ, इंडियाज सिंगापुर स्टोरी आदि।

Story Loader