7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बैस्टिल डे’ परेड में चीफ गेस्ट, मैक्रों संग डिनर; देखें PM मोदी के फ्रांस और UAE टूर का पूरा शेड्यूल

PM Modi France UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। 13-15 जुलाई तक पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। फ्रांस से लौटते समय वो यूएई जाएंगे। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस 'बैस्टिल डे' परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
PM मोदी का कल से फ्रांस दौरा, 'बैस्टिल डे' परेड में होंगे मुख्य अतिथि

PM मोदी का कल से फ्रांस दौरा, 'बैस्टिल डे' परेड में होंगे मुख्य अतिथि

PM modi France UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गुरुवार 13 जुलाई को पीएम मोदी पेरिस पहुंचेंगे। 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि पीएम मोदी शामिल होंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ला सीन म्यूजिकल में भारतीय प्रवासियों को संबोधित भी करेंगे। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। इस दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल M) और तीन स्कॉर्पीन कैटेगरी की पारंपरिक सबमरीन खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे का ऐलान कर सकते हैं। फ्रांस की यात्रा के बाद पीएम मोदी अबू धाबी भी जाएंगे।



14 जुलाई को पीएम मोदी बैस्टिल डे परेड में होंगे शामिल

14 जुलाई को पीएम मोदी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी दिन दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा होगी. मैक्रों लौवर संग्रहालय के कौर मार्ली परिसर में पीएम के लिए एक औपचारिक डिनर होस्ट करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति पीएम मोदी को प्रसिद्ध संग्रहालय के दौरे पर भी ले जाएंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति से इन मु्द्दों पर होगी बातचीत

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच रक्षा, ऊर्जा, स्पेस, नई तकनीक का एजेंडा समेत द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा कई मायनों में अहम है। बताया जा रहा है कि इस दौरान भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल एम मिलेंगे।

भारतीय नौसेना अपने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर पुराने मिग-29 के स्थान पर इन लड़ाकू विमानों को तैनात करेगी। राफेल एम (Rafale M) सौदे के लिए भारत और फ्रांस द्वारा बातचीत करने के लिए एक संयुक्त टीम बनाने की उम्मीद है।

15 जुलाई को यूएई पहुंचेंगे पीएम मोदी

फ्रांस की यात्रा पूरी कर पीएम मोदी 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे। पीएम की यह यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।


यह भी पढ़ें - पीएम मोदी और पुतिन ने की फोन पर बात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा