15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के 3024 झुग्गीवासियों को मिला अपना पक्का मकान, PM मोदी ने सौंपी फ्लैट की चाबी

In-Situ Slum Rehabilitation Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले भूमिहीनों को पक्के मकान की चाबी सौंपी। राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में निर्मित इन फ्लैट की चाबी पीएम मोदी ने भूमिहीन कैंप में पात्र लाभार्थियों को सौंपीं।

2 min read
Google source verification
in-situ_slum_rehabilitation_project.jpg

PM Modi hand over New Flats to Families who used to Live Earlier in Jhuggi-Jhopdis

In-Situ Slum Rehabilitation Project: राजधानी दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले भूमिहीनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी। 'इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना' के तहत दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन इलाके में निर्मित पक्के मकानों की चाबी दिल्ली के भूमिहीनों को सौंपी गई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज सैकड़ों लाभार्थियों को घर की चाबी मिल रही है। बीते सात दशक में हमारे शहर विकास से दूर रहे। शहर में भेदभाव और असमानता है। आज देश सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चल रहा है।

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की फ्लैट की चाबी सौंपते हुए पीएम मोदी ने लोगों की तीन अहम बातें भी कही। पीएम मोदी ने कहा कि अपने घर में एलईडी बल्ब का उपयोग कीजिए। घर में पानी को बर्बाद मत कीजिए। हमें झुग्गी झोपड़ी का वातावरण नहीं बनने देना है यानी स्वच्छता रखनी है। ये सबसे महत्वपूर्ण है। पीएम के हाथों नए मकान की चाबी हासिल कर झोपड़ीवासी काफी खुश दिख रहे थे।


मालूम हो कि ये फ्लैट शहरी विकास मंत्रालय के इन सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत बनाए गए है। इन नवनिर्मित फ्लैट्स की चाबी पीएम की मौजदूगी में 'जहां झुग्गी वहीं मकान योजना' के तहत आवास बांटे गए। दिल्ली के कालका जी में 3024 फ़्लैट झोपड़ीवासियों के लिए बनाए गए हैं। इस दौरान बताया गया कि दिल्ली की 10% आबादी झुग्गियों में रह रही है। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए आज पहला चरण पूरा हुआ है।


भूमिहीनों को मकान की चाबी सौंपे जाने का कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। यहां पीएम मोदी ने कहा कि, विज्ञान भवन में कार्यक्रम तो बहुत होते हैं बहुत से कोट पैंट वाले होते हैं लेकिन आज हमारे परिवार के जिन लोगों का उमंग दिख रहा है वो विज्ञान भवन बहुत कम देखता है। आज सैकड़ों लाभार्थियों को उनके घर की चाभी मिली है, इनके चेहरे पर संतोष चमक रहा था। दिल्ली में रह रहे दूसरे परिवारों को भी गृह प्रवेश का मौक़ा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए PM मोदी ने रोजगार मेले का किया शुभारंभ