
PM Modi Inaugurate 9 Bande Bharat trains
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवर को 9 राज्यों को 9 वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों का उद्धाटन किया है उनमें से ज्यादातर पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को जोड़ेंगी।
ये वंदे भारत ट्रेने राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात जैसे 11 राज्यों में कनेक्टिविटी में सुधार करने में मददगार साबित होंगी।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पीएम मोदी ने आगे कहा, "25 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं, अब नौ और ट्रेनें इसमें जोड़ी जाएंगी। वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब तक 1,11,00,000 से अधिक यात्री इनमें यात्रा कर चुके हैं। आज शुरू की जा रही नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और साथ ही पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।"
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कही ये बात
इस उद्धाटन समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी के दृष्टिकोण के तहत पिछले नौ वर्षों में रेलवे क्षेत्र बदल गया है... कई नई सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं..."
यह भी पढ़ें: NIA ने 19 खालिस्तानी आतंकियों की जारी की 1 और लिस्ट, विदेशों में बैठ भारत के खिलाफ रचते हैं साजिश
Updated on:
24 Sept 2023 01:52 pm
Published on:
24 Sept 2023 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
