8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘योग और आयुर्वेद पूरी मानवता के लिए नई उम्मीद’, गोवा में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा में लोगों को संबोधित करते हुए बोले योग और आयुर्वेद को पहले उपेक्षित समझा जाता था, लेकिन आज पूरी मानवता के लिए यह एक नई उम्मीद बन गया है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Dec 11, 2022

pm-modi-inaugurated-3-ayush-hospitals-said-yoga-and-ayurveda-are-new-hope-for-the-whole-humanity-today.jpg

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार यानी आज पणजी में 9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) के समापन समारोह में शामिल हुए। जहां से उन्होंने देश में तीन नए राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया, जिसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान दिल्ली शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मुझे यकीन है कि ये तीनों संस्थान आयुष हेल्थ केयर व्यवस्था को नई गति देंगे। आयुर्वेद एक ऐसा ज्ञान है जिसका मोटो है, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः, जिसका मतलब है सबका सुख और सबका स्वास्थ्य है।"

इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि "आयुर्वेद इलाज से आगे बढ़कर कल्याण की बात करता व बढ़ावा देता है। दुनिया भी अब सभी परिवर्तनों व प्रचलनों से निकलकर प्राचीन जीवन दर्शन की ओर लौट रही है। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि भारत में इसको लेकर बहुत पहले से ही काम शुरू हो चुका है।

योग और आयुर्वेद बना पूरी मानवता के लिए नई उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "अंतराष्ट्रीय योग दिवस को अब पूरी दुनिया हेल्थ और वेलनेस के ग्लोबल फेस्टिवल के रूप में मनाती है। इसका मतलब यह है कि जिस योग व आयुर्वेद को पहले उपेक्षित माना जाता था, वह आज पूरी मानवता के लिए एक नई उम्मीद बन गया है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज के बारे में नहीं है, यह कल्याण को भी बढ़ावा देता है। योग और आयुर्वेद दुनिया के लिए नई उम्मीद हैं। हमारे पास आयुर्वेद का परिणाम भी था और प्रभाव भी, लेकिन प्रमाण के मामले में हम पिछड़ रहे थे। इसलिए आज हमें 'डेटा बेस्ड एविडेंस' का डॉक्युमेंटेशन करने की जरूरत है।

आयुर्वेद ने सिखाया जीने का सही तरीका
पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद हमें जीने का सही तरीका सिखाता है। यह एक मार्गदर्शक है कि हम अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखें। हमने दुनिया के सामने 'वन अर्थ वन हेल्थ' का फ्यूचरिस्टिक विजन रखा है, जिसका मतलब स्वास्थ्य के लिए एक सार्वभौमिक दृष्टि है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा "गोवा में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन हो रहा है। यहां नया इतिहास रचा जा रहा है कि एक शहर में 2-2 हवाई अड्डे हो गए। पूर्व सरकारों में 1 साल में 1 हवाई अड्डे का निर्माण नहीं होता था लेकिन आज 1 साल में कई हवाई अड्डों का निर्माण होता है।"