6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का धुआंधार प्रचार आज करेंगे चार रैलियां

Gujarat Election 2022 गुजरात चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार 29 नवंबर को थम जाएगा। आज गुजरात में चुनाव प्रचार का हंगामा रहेगा। पीएम मोदी चार रैलियां तो अमित शाह चार जनसभाएं करेंगे। तो अरविंद केजरीवाल सूरत में रोड शो कर मतदाताओं को लुभाएंगे।

2 min read
Google source verification
gujrat_election.jpg

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का धुआंधार प्रचार आज करेंगे चार रैलियां

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण की वोटिंग 1 दिसम्बर को होगी। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने प्रचार के अंतिम चरण में रैलियों को संबोधित करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार रैली और रोड शो कर रहे हैं। सोमवार 28 नवम्बर को पीएम मोदी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए चार रैलियां करेंगे। पीएम मोदी आज कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पालिताणा, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज चार जनसभाएं करेंगे। साथ ही दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सूरत में रोड शो कर मतदाताओं को लुभाएंगे। गुजरात चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार 29 नवंबर को थम जाएगा।

अमित शाह की आज चार चुनावी रैलियां

अमित शाह की आज पहली रैली मेहसाणा जिले की खेरालू विधानसभा में सुबह 10.30 बजे, दूसरी रैली वडोदरा जिले सावली विधानसभा में दोपहर 12.30 बजे और तीसरी रैली अरावली जिले की भिलोडा विधानसभा में दोपहर 2.30 बजे है। अमित शाह की चौथी रैली अहमदाबाद के नारनपुर विधानसभा में रात 8.30 बजे होगी।

सौराष्ट्र-कच्छ का चुनाव भाजपा के लिए अहम

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 54 सीटें अकेले सौराष्ट्र-कच्छ से आती हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा को सिर्फ 23 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं। एक सीट अन्य के खाते में गई थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 क्या है जानें

गुजरात में 1 और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान है। परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी। गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें चाहिए। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99, कांग्रेस को 77, छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं

यह भी पढ़ें - Gujarat election 2022 : पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में शिवजी का पंचामृत से किया अभिषेक

यह भी पढ़ें - सीएम योगी का अहमदाबाद के विरामगम में जबरदस्त रोड शो