
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डे से वे सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व उप मुख्यमंत्री के परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया।
पिछले हफ्ते हआ थी सुशील मोदी का निधन
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पिछले सोमवार को निधन हो गया था। वे कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। राजेंद्र नगर से प्रधानमंत्री मोदी सीधे वीरचंद पटेल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वे यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
BJP ऑफिस में कर रहे मीटिंग
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री पिछले चरणों के मतदान को लेकर फीडबैक ले रहे हैं और आगे के चरणों की तैयारी की जानकारी भी लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा कार्यालय में कर्मियों से भी मिल सकते है। बताया जाता है कि वे एक-डेढ़ घंटे के बाद राज भवन जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को वे बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी पटना में रात्रि विश्राम करेंगे।
Published on:
20 May 2024 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
