1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी को मिला ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय

PM Modi: फ्रांस द्वारा पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने के बाद उन्हें विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की संख्या 14 हो गई है। फ्रांस से पहले 13 देश PM मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं।  

3 min read
Google source verification
 pm-modi-receives-grand-cross-of-the-legion-of-honour


अपने दो दिनों के पेरिस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया हैं। यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। लीजन ऑफ ऑनर पेरिस के द्वारा दुनिया भर के चुनिंदा नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली समेत अन्य शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक फ्रांस समेत कुल 14 देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया हैं।

14 विदेशी नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए मोदी

बता दें कि फ्रांस द्वारा पीएम मोदी को सम्मान मिलने के बाद उन्हें विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी को जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वहीं, 2021 में भूटान ने ड्रुक ग्यालपो, 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट, 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, 2019 में मालदीव द्वारा ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन, रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार, 2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड, 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड, 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान और 2016 में सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम को नवाजा गया था।

क्या है ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर?

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान को दुनिया भर के केवल उन प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है, जिनकी वैश्विक मंच पर मजबूत छवि होती है और जो अदभुद, असाधारण और देश-विदेश में लोकप्रिय व ताकतवर भी होते हैं। पीएम मोदी को मिला यह 14वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में रखा गया रात्रिभोज

फ्रांस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने आधिकारिक एलिसी पैलेस में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी की मेजबानी की। इससे पहले जब प्रधानमंत्री गुरुवार को पेरिस एयरपोर्ट पर पहुंचे तो फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फ्रांस की तीनों सेनाओं की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PM मोदी के दौरे के दौरान होगी 90 हजार करोड़ की डील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे पर 90 हजार करोड़ की बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी मिल सकती है। भारत, फ्रांस से 26 राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीद सकता है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान इन सौदों की घोषणा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, राफेल के ‘एम’ वर्जन फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन से खरीदे जाएंगे। यह वही कंपनी है, जिससे भारत की वायुसेना ने राफेल खरीदे हैं। मोदी के इस दौरे को भारतीय तटों की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में भी बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Loksabha Election: बीजेपी ने अपने मंत्रियों को दिया ये अजब निर्देश, जानकर चौंक जायेंगे आप!