
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और इसी के साथ ही सियासी महाभारत की भी शुरूआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना सिर्फ तीसरी बार जीत दर्ज कर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी करना चहते हैं बल्कि वो 400 पार का आंकड़ा पार कर बीजेपी के लिए इतिहास रचना चाहते हैं।
दरअसल, नरेंद्र मोदी अगर तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होते हैं तो जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन कार्यकाल की बराबरी कर सकते हैं। नेहरू ने 1951-52, 1957 और 1962 में लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत दर्ज की थी। इससे पहले, पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कम से कम 370 सीटें जीतेगी। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा को 2019 की अपनी 303 सीटों को बरकरार रखना होगा और इसके लिए, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि भगवा पार्टी उन 32 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे जो उसने 2019 में अपने चुनावी इतिहास में पहली बार जीती थीं। चलिए जानते हैं उन सीटे के बारे में...
पश्चिम बंगाल: 16 सीटें
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार 16 सीटें जीतीं। इन सीटों में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, रायगंज, बालुरघाट, मालदाहा उत्तर, राणाघाट, बनगांव, बैरकपुर, हुगली, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर और बर्धमान-दुर्गापुर शामिल हैं। पार्टी ने 2019 के चुनावों में दार्जिलिंग और आसनसोल सहित 18 सीटें जीतीं।
हरियाणा: 3 सीटें
भगवा पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने इतिहास में पहली बार हरियाणा में सिरसा, हिसार और रोहतक सीटें जीतीं। 2019 के चुनाव में पार्टी ने राज्य की सभी 10 सीटें जीतीं।
ओडिशा: 3 सीटें
भाजपा ने 2019 में पहली बार ओडिशा में बारगढ़, संबलपुर और भुवनेश्वर सहित तीन सीटें जीतीं। पार्टी ने 2019 के चुनावों में राज्य में 8 सीटें जीतीं।
तेलंगाना: 2 सीटें
पार्टी ने 2019 में पहली बार तेलंगाना में आदिलाबाद और निज़ामाबाद में जीत हासिल की। पार्टी ने 2019 के चुनावों में करीमनगर और सिकंदराबाद सहित 4 सीटें जीतीं।
मणिपुर: 1 सीट
इनर मणिपुर सीट जीतकर बीजेपी ने 2019 में पहली बार मणिपुर में अपना खाता खोला।
Updated on:
10 Apr 2024 09:17 pm
Published on:
10 Apr 2024 09:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
