
8 से 10 सितंबर तक देश की राजधानी दिल्ली में हुए सफलता पूर्वक G-20 शिखर सम्मेलन पर PM मोदी ने शुक्रवार को अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सफलतारपूर्वक सम्मेलन को पूरा कराने में लगे अधिकारियों को धन्यवाद दिया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि G-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय आप सभी (टीम जी-20) को जाता है। इसके साथ ही PM ने अधिकारियों को कुछ सुझाव भी दिए।
अनुभव को रिकॉर्ड करने का सुझाव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप में से ज्यादातर वे लोग होंगे, जिन्हें इससे पहले इतने बड़े कार्यक्रम का, इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी का अवसर ही नहीं आया था। आपको आयोजन की कल्पना भी करनी थी और समस्याओं के विषय में भी सोचना था।
मेरा आप लोगों से आग्रह है कि आप जब से इस काम से जुड़े थे तब से लेकर जो-जो भी हुआ, अगर आप उसको रिकॉर्ड कर दें, लिख दें और कोई वेबसाइट तैयार करें। जिसमें आपके काम, आपके अनुभव को रिकॉर्ड किया जाए। भविष्य के कार्य के लिए इससे एक अच्छी गाइडलाइन तैयार हो सकती है।
अधिकारियों के साथ PM ने किया डिनर
पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 का सफल आयोजन हुआ। देश का नाम रोशन हुआ। चारों तरफ से तारीफ ही तारीफ सुनने को मिल रही है। इसके पीछे जिनका पुरुषार्थ है, जिन्होंने दिन रात इसमें खपाए हैं और जिनके कारण ये सफलता प्राप्त हुई वे आप सब हैं।
बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसे सफल बनाने में इन अधिकारियों ने काफी योगदान दिया। इसलिए, पीएम मोदी ने इन्हें संबोधित किया और इनके साथ डिनर किया।
ये भी पढ़ें: BJP सांसद के बयान पर सियासत: लालू यादव ने बताया चिंताजनक वहीं, तेजप्रताप ने मांगा इस्तीफा
Published on:
22 Sep 2023, 8:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.