1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pre Monsoon Rain Alert: मई में अचानक बदला मौसम, IMD ने 11 राज्यों में बारिश की जताई संभावना

Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए आंधी बारिश (Pre-Monsoon Rain) की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि नए चक्रवाती संचार के कारण मौसम में ये बदलाव आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
बारिश की सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बारिश की सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

Pre Monsoon Rain: मई की शुरुआत होते ही मौसम (Weather Update) ने करवट ली है। जहां कुछ दिन पहले लोग लू की मार से परेशान थे, वहीं अब कई राज्यों में अचानक बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई और अगले 48 घंटों के लिए धूलभरी आंधी, तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसे रहेगा यूपी-बिहार का मौसम

आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री के आसपास रह सकता है। पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, बिजली और ओले गिरने का अलर्ट है। पटना में तापमान 32-36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

केरल में भी बारिश की संभावना

केरल में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1, 2, 3 और 4 मई को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।

IMD ने दी ये सलाह

मौसम विभाग ने कहा है कि इस तरह के बदलाव वाले मौसम में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। खेतों में काम कर रहे किसान भारी हवा और बारिश से फसलों का नुकसान रोकने के उपाय करें। यात्रा पर निकलने वाले लोग मौसम अपडेट चेक करें। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर ध्यान रखें क्योंकि अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।