
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद पहुंचे थे। वहां से अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री वडोदरा पहुंचे। यहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बता दें वडोदरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहजनपद भी है।
विपक्ष को महिलाओं के हक की चिंता नहीं- PM मोदी
गुजरात के वडोदरा में बुधवार को नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर विपक्ष वास्तव में महिलाओं को लेकर चिंतित होता तो वह दशकों से महिलाओं को उनके अधिकरों से वंचित नहीं रखता।
विपक्ष ने बनाया मेरा मजाक
पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने महिलाओं के लिए शौचालयों के बारे में बात करने पर मेरा मजाक उड़ाया था। मैंने महिलाओं के लिए जनधन खातों की बात की, लेकिन इन्होंने उज्ज्वला योजना का भी मजाक उड़ाया।
विपक्ष को अपनी राजनीतिक समीकरणों की चिंता थी
पीएम ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने की बात कर रही थी, लेकिन विपक्ष को अपनी राजनीतिक समीकरणों की चिंता थी। विपक्ष को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की कोई चिंता नहीं थी। वह केवल अपने वोट बैंक को खोना नहीं चाहते थे। पीएम ने आगे कहा कि जब तीन तलाक के खिलाफ कानून लाया गया तो वह मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़े नहीं हुए।
वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM
इससे पहले ‘वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 20 साल पहले ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के छोटे-छोटे बीज बोए थे और आज यह एक बड़े पेड़ के रूप में विकसित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ऐसे समय में सफल हुआ जब तत्कालीन केंद्र सरकार राज्य की औद्योगिक प्रगति के प्रति उदासीन थी। इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल भी मौजूद थे।
Published on:
27 Sept 2023 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
