20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी काशी से 3 बार चुनाव लड़कर नेहरू और इंदिरा को देंगे चुनौती, जानिए क्या है मामला

Loksabha election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पीएम मोदी का भी नाम शामिल है। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेगें। इसी के साथ वो ऐसा करने वाले देश के चौथे पीएम बन गए हैं। आइए जानते हैं इस से पहले किन प्रधानमंत्रियों ने एक सीट से लगातार तीन बार चुनाव लड़ा था।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार यानी 2 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम मोदी समेत 195 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि गृहमंत्री अमित शाह को गांधीनगर सीट से टिकट दिया गया है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सीट से तीसरी बार लगातार चुनाव लड़ने वाले चौथे पीएम बन गए हैं।

कब और कहां से लड़े चुनाव

बता दें कि देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पहली बार फूलपुर लोकसभा सीट से साल1952 में चुनाव लड़े थे और सफलता भी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 1957 और 1962 में भी इसी सीट से जीत अपने नाम की थी। इसके बाद रायबरेली संसदीय सीट से देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी ने 1967 में चुनाव लड़ीं और जीत अपने नाम कीं। इसके बाद वो 1971 इसी सीट से प्रचंड जीत हासिल कीं। इंदिरा गांधी साल 1977 और 80 में भी इस लोकसभा सीट चुनाव लड़ीं। लेकिन 77 में उनको जनता पार्टी के राजनारायण ने चुनाव हरा दिया था। हालांकि साल 1980 में वो एक बार फिर सत्ता में वापस आई थीं।

पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल

गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार की सख्ती के बाद बैकफुट पर गूगल, प्लेस्टोर पर वापस आए भारतीय ऐप