
PM Modi
PM Modi Threat: मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी का कॉल मिला। कॉल में कहा गया कि मोदी की हत्या का प्लान बन चुका है। जांच-पड़ताल में पता चला कि कॉल महिला ने किया था। अंबोली थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 साल की महिला को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। उसने शरारत में फोन किया था। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
(2023 हरियाणा)
2023 में हरियाणा के एक शख्स ने पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। इस शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी सोनीपत के मोहाना गांव का रहने वाला था। वीडियो में उसने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके सामने आ जाएंगे तो वह गोली मार देंगे।
(2022 केरल)
इससे पहले 2022 में केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन को एक एक धमकी भरा पत्र मिला था। जेवियर नाम के शख्स ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने लिखा था कि मोदी का हाल भी राजीव गांधी जैसा होगा। उस वक्त प्रधानमंत्री केरल दौरेपर जा रहे थे।
(2018 महाराष्ट्र)
साल 2018 में महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने फेसबुक पेज लिखा था कि वह आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद का सदस्य है और देश के पांच मुख्य शहरों में ब्लास्ट करने जा रहा है।
Published on:
29 Nov 2024 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
