
कनाडा में कुछ महीने पहले हुए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत सरकार ने खालिस्तान के मुद्दे पर घेरा और अब कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने अपनी देश के संसद में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाकर दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ लिए। वहीं, भारत सरकार ने कनाडा के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए तीन दिन के भीतर तीन बड़े फैसले किए है।
भारत ने की थी खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ हुई प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक में सरकार ने कनाडा में बढ़ते भारत विरोधी कार्रवाइयों और खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन उस वक्त भी कनाडा ने कोई खास कदम उठाने का संकेत नहीं दिया था। वहीं, जून में हुए खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ट्रूडो ने भारत सरकार के हाथ होने का आरोप लगा दिया था।
कनाडा ने पहले उठाया था कदम
अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कनाडा के PM ट्रूडो ने दावा किया कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या हरदीप सिंह की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है। वहीं, कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित भी कर दिया।
कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने रद्द किया वीजा सेवा
इसके बाद भारत ने कनाडा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह सेवा अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कर दी गई है।
ये भी पढें: खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी
Published on:
21 Sept 2023 04:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
