4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi देश को देंगे RapidX ट्रेन का तोहफा, प्रधानमंत्री की सभा से पहले 150 फ्लैट पर लगा ताला

PM Modi will inaugurate rapidX train: प्रधानमंत्री मोदी रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद गाजियाबाद के जिस जगह पर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात रहेंगे।

3 min read
Google source verification
 PM Modi will inaugurate rapidX train from delhi to meerut

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए गाजीयाबाद आएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने सभा स्थल का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया बता दें कि कार्यक्रम स्थल और सड़क, रूफ टाप और ड्रोन के साथ ही जवानों को हरनंदी नदी में भी उतारा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के गाजियाबाद दौरे के दौरान तीन संभावित रूट तैयार किए गए है।

कार्यक्रम स्थल को जर्मन हैंगर से किया जा रहा कवर

प्रधानमंत्री मोदी रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद गाजियाबाद के जिस जगह पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उस कार्यक्रम स्थल को जर्मन हैंगर से कवर किया जा रहा है। ताकि किसी भी व्यक्ति का अनधिकृत प्रवेश न हो। वहीं इस स्थल को सीसीटीवी कैमरों से कवर कर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम के दौरान उस पूरे क्षेत्र को नो फ्लाइंग घोषित किया गया है।

इसके साथ ही कार्यक्रम के समय एनएसजी की एंटी ड्रोन यूनिट यह सुनिश्चित करेगी कि इसके ऊपर व आसपास के क्षेत्र में कोई ड्रोन न उड़ पाए। रैपिडएक्स के 17 किमी रूट पर सड़क, रूफटॉप ड्यूटी के साथ रास्ते में पड़ने वाली हरनंदी नदी में भी जवान नाव के साथ गश्त के लिए लगाए जाएंगे। इस पूरे रूट पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।

PM-CM को छोड़ सभी वाहन पर लगेंगे पास

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के अलावा सभी मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा के संगठन पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, मीडिया और आम जन के लिए अलग-अलग रंग के वाहन पास यातायात पुलिस जारी करेगी। 12 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां 2700 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

जनसभा स्थल के 100 मीटर के दायरे में आठ पार्किंग और बाकी 200-500 मीटर में हैं। हर पास पर अलग-अलग दिशा से आने पर संबंधित पार्किंग में जाने का रूट मैप भी छपा होगा ताकि किसी को कोई भ्रम न हो। इसके बाद भी कोई दिक्कत होगी तो उसके लिए भी व्यवस्था की गई है। हर श्रेणी का पास अलग रंग में होगा, जिसे कार की विंडशील्ड पर अनिवार्य रूप से लगाना होगा ताकि पुलिसकर्मी दूर से ही देखकर वाहन चालक को यह बता सकें कि किस तरफ की पार्किंग में जाना है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 5 हजार जवान तैनात

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान रूट पर पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के आसपास पहला घेरा एसपीजी का होता है। इसके बाद एनएसजी और फिर पुलिस व पीएसी के जवानों का घेरा होगा। बाहर से 50 एसपी व सीओ गाजियाबाद भेजे जाएंगे। इसके अलावा 10 खोजी श्वान दस्ता, एंटी माइन्स, एंटी सबोटाज, जैमर के साथ एटीएस, एसटीएफ और आईबी के अधिकारी भी डटे रहेंगे। सोमवार या मंगलवार में एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आ सकती है।

सभा से पहले 150 फ्लैट पर लगेगा ताला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन से पहले वसुंधरा और आसपास के इलाकों में लोगों के प्रवेश पर पुलिस का खास ध्यान होगा। पुलिस प्रशासन ने सभास्थल के चारों तरफ निर्माणाधीन और आवासीय इमारतों के 150 खाली फ्लैट चिन्हित किए हैं। एक-दो दिन में ताला लगाकर जनसभा समाप्त होने तक पुलिस इन्हें अपने कब्जे में रखेगी।

वहीं, आवासीय फ्लैट के 800 परिवार, दुकानदार, शोरूम संचालक, शिक्षण संस्थान व अन्य लोगों को नोटिस देकर जनसभा के दौरान बालकनी, छत या बाहर खड़े नहीं होने की हिदायत दी है। 18 से एसपीजी के कब्जे में मंच और जनसभा स्थल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: अग्निवीर अमृपाल सिंह की संदिग्ध हालत में मौत, पंजाब सरकार ने शहीद मानकर परिवार को दिया एक करोड़ रुपये

Story Loader