4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय शिक्षा समागम : PM मोदी बोले- शिक्षा में देश का भाग्य बदलने की सबसे बड़ी ताकत

PM Modi Inaugurates Akhil Bhartiya Shiksha Samagam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षा जगत में होने वाले बड़े बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने पीएम श्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत राशि की पहली किस्त भी जारी की।

less than 1 minute read
Google source verification
PM मोदी ने भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया

PM मोदी ने भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया

PM Modi Inaugurates Akhil Bhartiya Shiksha Samagam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के 3 साल पूरे होने के अवसर पर प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि NEP का लक्ष्य देश को रिसर्च और का इनोवेशन का केंद्र बनाना है। यह शिक्षा ही है, जो देश की किस्मत बदलने की ताकत रखती है। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में NEP 2020 21वीं सदी के भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण तत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NEP ने पारंपरिक ज्ञान प्रणाली से लेकर भविष्य की तकनीक तक को संतुलित तरीके से महत्व दिया है।

बच्चों को किताबों के बोझ से मुक्त करना होगा

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में पीएम मोदी ने कहा कि हमें भविष्य पर नजर रखनी होगी, भविष्यवादी मानसिकता से सोचना होगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को इनोवेटिव और मेधावी बनाने के लिए उन्हें किताबों के बोझ से मुक्त करना होगा। बच्चों को हमें खुली उड़ान का मौका देना चाहिए। ड्रोन टेक्नोलॉजी ने हमारे दरवाजे खटखटाए हैं, हमें लीक से हटकर सोचना होगा।

यह भी पढ़ें- पीएम ने बच्चों से पूछा- मोदी जी को जानते हो? जवाब सुन खुद मुस्कुराने लगे