
पीएम नरेंद्र मोदी गुरूवार, 30 नवंबर को रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान पीएम नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देश भर में 38 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये सारी भर्तियां केंद्र सरकार के कई विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में की गयी हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में नियुक्त किये गये हैं।
चुनाव से पहले बड़ा कदम
बता दें कि पिछले साल पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार अगले लोकसभा चुनाव तक 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी। अब रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। ऐसे में उम्मीद है कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।
नये कर्मचारी अपने नये विचारों और भूमिका-संबंधी दक्षताओं के अलावा देश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूत करने में योगदान देंगें, जिससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त कर्मचारियों को एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है।
जानिए क्या है रणनीति
विपक्ष बार-बार मौजूदा सरकार यह आरोप लगाती है कि इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। युवाओं का भविष्य ख़राब हो रहा है। राहुल गांधी, ममता बनर्जी से लेकर अखिलेश यादव तक इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाते हैं। ऐसे में यह अगले लोक सभा चुनाव से पहले बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष के हमले की जवाब देने की रणनीति है।
Published on:
28 Nov 2023 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
