
Qatar Releases 8 Ex-Indian Navy Personnel: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 14 फरवरी को कतर जाएंगे। भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार देर दोपहर यह जानकारी दी है। विदेश सचिव क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी (PM Modi) बुधवार 14 फरवरी को कतर (Qater) की राजधानी दोहा (Doha) जाएंगे।
यहां दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद और अन्य गणमान्य हस्तियों से होगी। इस समय दोनों देशों के बीच करीब 1,660 अरब रुपए का कारोबार हो रहा है। इतना ही नहीं कतर में करीब 8.4 लाख से अधिक भारतीय निवास करते हैं।
कतर (Qatar) ने सोमवार को ही 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक (8 Ex-Indian Navy Personnel) रिहा कर दिए। इसमें 7 भारतीय पूर्व नौसैनिक (7 Ex-Indian Navy Personnel) भारत भी आ गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कतर जाने की जानकारी दी गई है। विदेश सचिव क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी ने कतर में गिरफ्तार भारतीयों को छुड़ाने के मामले की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की थी। 2022 में 8 भारतीय पूर्व नौसैनिक को कतर ने जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था और अक्टूबर 2023 में मौत की सजा सुना दी गई थी।
Updated on:
12 Feb 2024 10:12 pm
Published on:
12 Feb 2024 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
