16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Political Tourism: ‘बांग्लादेश पर चुप, पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए जाएंगे संभल’, गिरिराज सिंह का Rahul Gandhi पर हमला

Congress Political Tourism: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा प्रियंका गांधी सहित उसके नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्षी दल वोटबैंक (Vote Bank) की राजनीति में लिप्त है ।

less than 1 minute read
Google source verification
giriraj singh

Giriraj Singh

Congress Political Tourism: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा प्रियंका गांधी सहित उसके नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्षी दल वोटबैंक (Vote Bank) की राजनीति में लिप्त है और उसे केवल "इस्लाम समर्थक वोटों" की परवाह है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेश (Bangladesh) पर चुप रहेंगे लेकिन पॉलिटिकल टूरिज्म (Political Tourism) के लिए संभल (Sambhal Jama Masjid Violence) का दौरा करेंगे।

'कांग्रेस करती है वोट बैंक की राजनीति'


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्हें मुसलमानों के साथ इस्लाम समर्थक वोट दिखाई देते हैं। इसलिए वे संभल जा रहे हैं। लेकिन अगर हिंदुओं को कुछ होता है, तो वे चुप रहते हैं।" केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेश मुद्दे पर चुप रहने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। गांधी पर कटाक्ष करते हुए सिंह ने कहा कि वह बांग्लादेश पर चुप हैं लेकिन राजनीतिक पर्यटन के लिए 2 दिसंबर को संभल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के CM पद के लिए दिया बड़ा बयान, बताया किस पार्टी से होगा मुख्यमंत्री