10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमने जो कहा कर दिखाया’, प्रभाष मंडल के एनकाउंटर पर BJP ने दी प्रतिक्रिया, कहा कोई अपराधी नहीं बचेगा

Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में बच्ची की हत्या के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। घटना के बाद एनकाउंटर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।
2 min read
Google source verification
BJP West Bengal president Samik Bhattacharya

भाजपा पश्चिम बंगाल अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (फोटो- एएनआई)

Prabhas Mondal Encounter: पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के बारुईपुर में बच्ची से दरिंदगी और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में शामिल प्रभाष मंडल की मंगलवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गर्मा गई है। एक ओर विपक्ष पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा करने वाला कदम बताया है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में किसी भी अपराधी या दुष्कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने महिलाओं से भय आउट, भरोसा इन का जो वादा किया था, सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। मीडिया से बातचीत में भट्टाचार्य ने कहा, प्रधानमंत्री का संदेश स्पष्ट था कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हमने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है। कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा।

कैसे हुई प्रभाष मंडल की एनकाउंटर में मौत?

पुलिस के मुताबिक, बारुईपुर हत्या मामले में गिरफ्तार प्रभाष मंडल को मंगलवार को घटनास्थल का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) कराने के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की और हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी को रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी। गंभीर रूप से घायल प्रभास मंडल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, प्रभाष मंडल के पुलिस एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि BJP इसे अपराध के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का उदाहरण बता रही है।

खबर अपडेट की जा रही है।