17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GTB अस्पताल के बाहर AAP का प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘दवा घोटाले का मास्टरमाइंड जर्मनी भागा’

Delhi Hospital Scam: दिल्ली के GTB अस्पताल के बाहर AAP ने किया प्रदर्शन। सौरभ भारद्वाज ने लगाया 650 करोड़ के घोटाले का आरोप, कहा- दवाइयों और मशीनों में खाया गया भारी कमीशन।
2 min read
Google source verification
aap protest

GTB अस्पताल के बाहर AAP का प्रदर्शन, फोटो सोर्स- AAP एक्स हैंडल

AAP Party Protest: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इस समय भारी बवाल मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि पूरे 650 करोड़ रुपये का 'दवा और स्वास्थ्य घोटाला' हुआ है। GTB अस्पताल के बाहर धरना दे रहे AAP नेताओं ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की दवाइयों, एक्स-रे मशीन और बेड की चादरों का पैसा खाने वाला इस घोटाले का असली मास्टरमाइंड देश छोड़कर जर्मनी भाग चुका है। इसी वजह से आज गरीब मरीजों को अस्पतालों में दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं।

100 करोड़ की दवाई और 300 करोड़ का कमीशन

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से उनकी पार्टी दिल्ली के अलग-अलग बड़े अस्पतालों के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज गरीब मरीजों को अस्पतालों में मुफ़्त दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, उसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश और भ्रष्टाचार है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की 'रेखा गुप्ता सरकार' (MCD) ने स्वास्थ्य विभाग में करीब 650 करोड़ रुपए का भारी-भरकम घोटाला किया है।

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, अस्पतालों के लिए सिर्फ 100 करोड़ रुपए की दवाइयां खरीदी गईं, लेकिन कागजों पर इसके लिए सीधे 400 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। इसका सीधा मतलब यह है कि 100 करोड़ की दवाई के चक्कर में पूरे 300 करोड़ रुपए का मोटा कमीशन खाया गया है।

एक्स-रे मशीन और चादरों में भी 'कटमनी' का खेल

'आप' नेता ने आगे कहा कि यह भ्रष्टाचार सिर्फ दवाइयों तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने आंकड़े रखते हुए दावा किया कि एक्स-रे मशीनों की खरीद में भी करीब 103 करोड़ रुपए का कमीशन डकार लिया गया। हद तो तब हो गई जब मरीजों के बेड पर बिछने वाली चादरों को भी नहीं छोड़ा गया। उसमें भी करीब 50 करोड़ रुपए के घोटाले की बात कही जा रही है। इस तरह कुल मिलाकर जनता के टैक्स के साढ़े छह सौ करोड़ रुपए का चूना लगाया गया है। फिलहाल इस प्रदर्शन के बाद दिल्ली की सियासत में हलचल हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग