10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pradhan Mantri Awas Yojana: देश के 5 राज्य में सरकार बनाएगी 1 लाख से भी ज्यादा घर, ऐसे करें घर बैठे अप्लाई

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी (Pradhan Mantri Awas Yojana- Urban) मिशन के तहत देश के 5 राज्य– राज्य-आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 1 लाख से ज्यादा घर बनाने को मंजूरी दे दी है। जानिए आप कैसे इसका लाभ उठा अप्लाई कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
pm_awas_yojna_amp.jpg

PM Awas Yojana(Representative Image)

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन के तहत 1 लाख से ज्यादा घर बनाने जा रही है। ये घर देश के 5 राज्य जिनमे- आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और उत्तराखंड में बनाए जाएंगे। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में घरों की बुनियादी स्थिति और निर्माण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है। इसी दौरान 1.07 लाख घर के निर्माण को मंजूरी भी दे दी गई है।

बैठक में कहा:
बैठक के दौरान दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्य और संघ शासित क्षेत्रों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में घरों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नींव डालना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए, इसके बाद भूखंडों पर घर बनाने को शत-प्रतिशत पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। शहर दर शहर की मांग के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परिपूर्णता की घोषणा करनी चाहिए।


स्वीकृत घरों की संख्या करीब 1.14 करोड़:

मिशन के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या अब 1.14 करोड़ है। इनमें से लगभग 91 लाख का जमीन पर निर्माण चल रहा है। 53 लाख से अधिक घरों को पूरा कर लाभार्थियों को वितरित किया जा चुका है। मिशन के तहत कुल निवेश 7.52 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें 1.85 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता है। अब तक 1.14 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता पहले ही जारी की जा चुकी है।

जानिए कैसे करें अप्लाई:

1. प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (http://pmaymis.gov.in) पर जाएं।
2. यहां मेनू में ‘Citizen Assessment’ पर क्लिक करें और अप्‍लाई कैटेगरी सलेक्‍ट करें।
3. यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। आप अपने रहने के हिसाब ऑपशन सलेक्‍ट करें।
4. इसके बाद आपको आधार नंबर भरना होगा और चेक पर क्लिक करना होगा।
5. इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा. इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें।
6. इसके बाद कैप्‍चा कोड दर्ज करें, वेरिफाई करें और सबमिट कर दें।
7. सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन क्रमांक नंबर मिलेगा, इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित कर लें।