10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Modi Government: नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने पर PM नरेंद्र मोदी को दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

12 Years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (10 जून 2026) को बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने इस रिकॉर्ड में देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jun 10, 2026

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (ANI)

12 years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 मई 2026 को केंद्र में सत्ता संभालते हुए 12 साल पूरे हो गए हैं। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोडा है, जो 1952 के बाद चुनी गई सरकार के बाद 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

प्रमुख नेताओं ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अमृत काल के सारथी और 145 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए लगातार समर्पित, भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा करने वाले जन-नेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई। भारतीय लोकतंत्र की यह अभूतपूर्व उपलब्धि देश की जनता के भरोसे, स्नेह और आशीर्वाद का सामूहिक प्रतीक है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर लोगों की सेवा करने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मोदी जी के ये 12 साल भारत का गौरव बहाल करने, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने वाले रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं।

चिराग पासवान ने दी बधाई

आज का दिन एक स्वर्णिम और ऐतिहासिक अध्याय के रूप में दर्ज हो गया जब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। यह उपलब्धि करोड़ों देशवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और अभूतपूर्व जनसमर्थन का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बधाई देते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 सालों तक देश की सेवा की है। वे भगवान जगन्नाथ के भक्त और अनुयायी हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे देश की सेवा करने की जिम्मेदारी निभाते रहें।

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

विदेश से भी आई बधाई

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है।

इन सभी नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, भूपेंद्र चौधरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कई अन्य नेताओं ने बधाई संदेश दिए है। उन्होंने गरीबों के उत्थान, डिजिटल क्रांति, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और वैश्विक कूटनीति की सराहना की।

विकसित भारत 2047 का विजन तेज

सरकार के अनुसार, इन 12 सालों में जन धन खातों, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत, UPI डिजिटल पेमेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों के जरिए करोड़ों लोगों तक पहुंच बनाई गई। वैश्विक स्तर पर भारत की छवि मजबूत हुई और विकसित भारत 2047 का विजन तेजी से आगे बढ़ा।