9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक यूरोप दौरा: फ्रांस में G7 समिट में होंगे शामिल, स्लोवाकिया की करेंगे पहली यात्रा

PM Modi to Attend G7 Summit in France: विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 जून (नीस) और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

2 min read
Google source verification
Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi Europe Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के छह दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दौरा वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका और यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी फ्रांस के शहर एवियन (Evian) पहुंचेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर 52वें जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में 'आउटरीच पार्टनर' के रूप में शामिल हो रहा है।

जी7 समिट: ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा भारत

फ्रांस के एवियन में आयोजित होने वाले जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक आर्थिक मंदी, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भू-राजनीतिक संकट जैसे गंभीर मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी इस वैश्विक मंच पर एक बार फिर 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील और गरीब देशों) की मजबूत आवाज बनकर उभरेंगे। शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित दुनिया के कई अन्य प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

पेरिस में टेक इकोसिस्टम और प्रवासियों से संवाद

फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी पेरिस का भी दौरा करेंगे, जहां वे यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टार्टअप इवेंट 'विवाटेक समिट' को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे नीस शहर में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य यूरोपीय बाजार में भारतीय तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना है। पेरिस में प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासियों के एक विशाल कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

तीन दशकों के बाद स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचेंगे। वर्ष 1993 में स्लोवाकिया के एक स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा होगी। यहाँ पीएम मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, ऑटोमोबाइल क्षेत्र, रेलवे बुनियादी ढांचे और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मध्य यूरोप में भारत के पैर पसारने की नीति के तहत इस दौरे को बेहद गेम-चेंजर माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग