
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सरकार की नीतियों पर उठाया सवाल(फोटो-IANS)
Rahul Gandhi on Modi Government: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। नीट मुद्दे को लेकर पहले ही राहुल गांधी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातर इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश की हालत खराब हो रही है। राहुल गांधी लगातर सरकार की नीतियों को लेकर सरकार पर हमलावर रहते हैं।
अपने सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखते हुए राहुल गांधी ने उठाये हैं। उन्होंने लिखा कि 2 सालों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और बेकार विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहां लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के जहरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है। आगे उन्होंने लिखा कि उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 89 बढ़ा दिया गया। मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ। राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सवाल से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा, 5 किलो का सिलेंडर भी 323 रुपया महंगा कर दिया। वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या, और बचाएगा क्या?
महंगाई के साथ -साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अरबपति लोगों के मित्र भी बता दिया। उन्होंने लिखा कि अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्जमाफी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना, ये लूट का मोदी मॉडल है। सवाल उठाते हुए राहुल ने आगे पूछा कि मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?
एक दिन पहले ही दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विपक्ष की 23 पार्टियों ने भाग लिया। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसे अलावा ममता बनर्जी, अखिलेश यदसाव सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इस मीटिंग में 5 मुद्दे तय किये गए जिसपर आगे INDIA गठबंधन की ओर से काम किया जाएगा। जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है।
Updated on:
09 Jun 2026 09:31 pm
Published on:
09 Jun 2026 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
