
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके। (Photo- ANI)
जंतर-मंतर से प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) फाउंडर अभिजीत दीपके ने आज एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिनकी वजह से इस प्रोटेस्ट को सफलता मिल पाई।
उन्होंने उन सभी आलोचकों का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने उन्हें बेहतर बनने में मदद की और आखिरकार 'कॉकरोच जनता पार्टी' के पहले कैंपेन के वादे को पूरा करने में सहयोग दिया।
दीपके ने एक वीडियो जारी कर कहा- बहुत दिनों बाद आराम से सोने के बाद उठ पाया हूं, आज के दिन यह चिंता बिल्कुल नहीं है कि आगे क्या करना है और आज शाम का क्या प्लान होगा?
उन्होंने कहा- 37 दिनों का संघर्ष काफी कठिन रहा, यह आसान बिल्कुल नहीं था। इसके लिए मैं अपनी टीम और सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करता हूं. आप लोगों के सपोर्ट के बिना इस संघर्ष को सफलता नहीं मिल पाती।
दीपके ने वीडियो में कुछ लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा- मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिनसे कल मैं जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद मिल नहीं पाया। जो लोग वहां रुके थे, उन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया, इस बात का अफसोस है।
उन्होंने कहा- मेरी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से मुझे वापस घर लौटना पड़ा. इसके लिए मैं माफी मांगते हुए उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने 37 दिनों तक हमारा साथ नहीं छोड़ा।
दीपके ने आलोचकों को भी वीडियो के माध्यम से बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने प्रोटेस्ट के दौरान हमारी आलोचना की, यह कहा कि आप लोग सीरियस नहीं हो, मैं उन्हें भी धन्यवाद करना चाहता हूं। अगर आप लोग हमारी आलोचना नहीं करते तो हम अपने अंदर सुधर नहीं ला पाते। उन्होंने यह भी कहा- यह सिर्फ शुरुआत है, कॉकरोच जनता पार्टी आगे और भी कुछ करेगी।
बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर आंदोलन खत्म हो गया। सभी छात्र अपने-अपने घर वापस लौट गए। सरकार ने सीजेपी की सभी मांगे मान ली है।
Updated on:
26 Jul 2026 09:15 am
Published on:
26 Jul 2026 09:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
