
अभिषेक बनर्जी (फोटो- एएनआई)
BREAKING: TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में सालों तक राज करने के बाद अब ममता बनर्जी एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। चुनावों में हार के बाद उनकी पार्टी में फूट पड़ने लगी जो कि अब खुलकर सामने आ गई है। ममता पार्टी के कई विधायक और सांसदों ने उनसे बगावत कर दी है और उनके जल्द ही एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच पार्टी एमपी और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे है। दोनों पार्टी के नेताओं की इस मुलाकात के बाद टीएमसी के कांग्रेस में विलय की चर्चाएं तेज होने लगी है।
इसी बीच ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सासंद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता ममता की करीबी मानी जाती है और उनका जाना पार्टी के लिए एक बूरी खबर साबित हो सकता है। इस इस्तीफे के पीछे की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। सुष्मिता ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने टीएमसी की राज्य सभा सासंद और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सुष्मिता देव लंबे समय से टीएमसी का बड़ा चेहरा रही है। चुनावों में हार के बाद जहां पहले ही ममता बनर्जी अंदरूनी असंतोष और पार्टी नेताओं की बगावत का सामना कर रही है ऐसे में सुष्मिता का उनका साथ छोड़ देना उन्हें और कमजोर कर सकता है।
टीएमसी पर एक के बाद एक मुसिबतों का पहाड़ा टूट रहा है। इस संकट का समाधान खोजने के लिए मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंची थी। जहां एक तरफ जांच के सिलसिले में CID की टीम ममता बनर्जी के घर पहुंची थी वहीं दूसरी तरफ वह खुद दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर रही थी। ममता के बाद अब टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक भी कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने पहुंच गए है।
अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है। दोनों की यह बैठक काफी अहम है क्योंकि इस दौरान टीएमसी के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है। इसी बीच टीएमसी के कांग्रेस में विलय की खबरे भी चर्चा में है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या अपनी पार्टी बचाने के लिए ममता बनर्जी कांग्रेस का हाथ थामती है या फिर इस परेशानी से निपटने का वह कोई और रास्ता निकालती है।
Updated on:
10 Jun 2026 12:07 pm
Published on:
10 Jun 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
