
हिमंत बिस्वा सरमा से की सुष्मिता देव ने मुलाकात (Photo - ANI)
तृणमूल कांग्रेस - टीएमसी (Trinamool Congress - TMC) और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और ममता की करीबी मानी जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता ने आज सुबह ममता को पत्र लिखकर राज्यसभा सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया है। पहले से ही अंदरूनी कलह झेल रही टीएमसी के लिए यह एक बड़ा झटका है। टीएमसी की ओर से अभी तक इस बारे में आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने इसे सुष्मिता का व्यक्तिगत फैसला बताया है।
इस्तीफे के बाद सुष्मिता ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी (Bharatiya Janta Party - BJP) में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं।
सुष्मिता 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) की तरफ से लड़ते हुए असम के सिलचर से चुनाव जीतते हुए सांसद बनी थी। 2021 में कांग्रेस छोड़कर वह टीएमसी में शामिल हुई थी। टीएमसी में शामिल होने के बाद सुष्मिता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला विंग में सक्रिय रहीं। अक्टूबर 2021 से अगस्त 2023 तक और फिर अप्रैल 2024 से आज उनके इस्तीफे तक वह दो बार टीएमसी से राज्यसभा सांसद रहीं।
टीएमसी में अंदरूनी कलह बढ़ती ही जा रही है और पार्टी के टूटने की नौबत आ गई है। करीब 58 विधायकों ने तो चुनाव में टीएमसी की हार के कुछ समय बाद ही बगावत के सुर छेड़ दिए थे, अब करीब 20 सांसद भी बागी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार टीएमसी के करीब 20 सांसद बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन - एनडीए (National Democratic Alliance - NDA) को समर्थन देने की तैयारी में हैं। विधायकों और सांसदों के टीएमसी छोड़ने से पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है।
बढ़ती अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस में टीएमसी के विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। ममता बनर्जी की सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद इन दोनों पार्टियों के एक होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Updated on:
10 Jun 2026 01:25 pm
Published on:
10 Jun 2026 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Air India Pilot Case: भीख मांगने और सड़क पर सोने की आ गई थी नौबत, 15 साल बाद कोर्ट ने किया आरोप मुक्त

