
सेक्स... पेन ड्राइव और वायरल वीडियो.. जनता दल (सेक्युलर) के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के स्कैंडल से कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत की सियासत गर्मा गई है। इसी बीच जहां प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना उनके पक्ष में उतर आए है तो वहीं उनके चाचा ने साफ कर दिया है कि अगर भतीजे से गलती हुई है तो सजा होनी चाहिए।
प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि "मैं जानता हूं कि किस तरह की साजिश चल रही है। मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा। उन्होंने 4-5 साल पुरानी बात जारी कर दी है। उन्हें पार्टी से निकालना पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।"
इसी बीच, उनके चाचा और पार्टी नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि उन्हें रेवन्ना की कोई चिंता नहीं है और अगर उन्होंने कुछ गलतियां की हैं तो उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि मामले में पेन ड्राइव प्रसारित करना भी एक गंभीर अपराध है क्योंकि यह कुछ महिलाओं के चरित्र पर हमला करता है।
उन्होंने कहा कि "सरकार पहले ही एसआईटी के गठन की घोषणा कर चुकी है। अब यह सरकार और एसआईटी की जिम्मेदारी है। मुझे प्रज्वल रेवन्ना की कोई चिंता नहीं है, अगर उन्होंने कोई गलती की है तो कानून के मुताबिक उन्हें इसका सामना करना होगा।" अगर उसने कुछ भी अवैध रूप से किया है, तो उसे इसका सामना करना होगा। यह मेरी मांग है। इन पेन ड्राइव के प्रचलन के संबंध में, यह भी एक है गंभीर अपराध। यह पता लगाना एसआईटी की जिम्मेदारी है कि इन पेन ड्राइव को प्रसारित करने और कुछ निर्दोष महिलाओं के चरित्र की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने हमारे गठबंधन को खत्म करने और हमारी जीत की संभावनाओं को कम करने के लिए उन पेन ड्राइव को प्रसारित किया है उम्मीदवारों के चुनाव को प्रभावित करने के लिए,” ।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले, एक भाजपा नेता सहित विपक्षी नेताओं ने मिलीभगत की और पेन ड्राइव को प्रसारित किया क्योंकि वे जानते थे कि वे सफल नहीं हो सकते और हसन सीट नहीं जीत सकते।
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। दोनों पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद सीएम सिद्धरमैया ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके घर काम कर चुकी एक कुक ने इस मामले में कर्नाटक के हासन के होलेनरासीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद उपजे भारी विवाद के बीच पुलिस ने आज यह जानकारी दी। प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी के लिए भी रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला उनके घर काम कर चुकी एक कुक है। महिला ने बताया कि वो रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है।
महिला ने आरोप लगाया कि उनके घर काम शुरू करने के चार महीने बाद से ही देवेगौड़ा के बेटे पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। साथ ही उनका बेटा प्रज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल करके उसके साथ अश्लील बातें करता था। साथ ही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी एचडी रेवन्ना की पत्नी घर से बाहर जाती, तो वे महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाते और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। इतना ही नहीं साड़ी की पिन हटा कर वह यौन उत्पीड़न भी किया करते थे। महिला कुक ने दावा किया कि प्रज्वल ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। इसके बाद उसकी बेटी ने प्रज्वल का नंबर ब्लॉक कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 354A, 354D, 506 और 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उन सभी का अश्लील वीडियो भी बनाया। इनमें से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
Updated on:
30 Apr 2024 09:13 am
Published on:
29 Apr 2024 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
