
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में महिलाओं को लेकर जो विवादित बयान दिया था, इस कारण हर तरफ से घिरे हुए हैं। हालांकि विवाद बढ़ता देख बिहार के सीएम ने माफी मांग ली। लेकिन उनके द्वारा दिए गए बयान का तेजस्वी यादव ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि सीएम यौन एजुकेशन पर बात कर रहे थे, जिसकी पढ़ाई स्कूलों में भी होती है। इसलिए मामले को बढ़ाना नहीं चाहिए। अब उनके इस बयान पर निशाना साधते हुए जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव किस स्कूल में गए हैं और किस स्कूल में यौन शिक्षा की पढ़ाई की है, इस बारे में बिहार की जानता को बताएं।
आगे प्रशांत किशोर ने और सख्त लहजे में कहा, जहां तक बिहार की या देश की जनता जानती है कि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी ने 9वीं कक्षा भी पास नहीं की है। तो किस स्कूल में उन्होंने यौन शिक्षा की पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि जब उनको भाषा की ज्ञान नहीं है इसलिए लिए तो नीतीश द्वारा दिए गए शर्मनाक बयान का समर्थन किया। प्रशांत किशोर ने आगे बताया स्कूलों में यौन एजुकेशन इस तरह से नहीं पढ़ाया जाता है, उस भाषा में और अभद्रता तो कतई नहीं होती है, जिस तरीके से इस राज्य के सीएम ने दोनों सदनों में खड़े होकर कहा।
तेजस्वी ने किया था बयान का समर्थन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था, "अगर कोई इस बयान का गलत मतलब निकालता है तो ये गलत बात है। मुख्यमंत्री का बयान से'क्स एजुकेशन को लेकर था। जब भी से'क्स एजुकेशन की बात की जाती है तो लोग शर्माते हैं, झिझकते हैं, जिससे बचना चाहिए। इसकी पढ़ाई तो अब स्कूलों में होती है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए व्यावहारिक तौर पर क्या किया जाना चाहिए। इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए।"
नीतीश ने शर्तों के साथ मांगी माफी
भारी विरोध के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं और मैं अपनी निंदा करता हूं तथा दुख प्रकट करता हूं। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं।"
Published on:
9 Nov 2023, 3:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.