15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून की दस्तक से बदला मौसम: 16, 17, 18 और 19 मार्च को जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और इससे मौसम बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 16, 17, 18 और 19 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 15, 2026

Heavy rainfall

Heavy rain alert by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने देश में दस्तक दे दी है। मानसून के 2025 सीज़न में देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली और कई राज्यों में तो रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। मानसून के सीज़न के बाद भी देश में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है और 2026 में भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। हालांकि कई राज्यों में गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन प्री-मानसून के दस्तक देने से मौसम बदल गया है और अब प्री-मानसून अपना असर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 16, 17, 18 और 19 मार्च को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 16, 17, 18 और 19 मार्च के दौरान राजस्थान के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इसके साथ ही बिजली गरजने और आंधी चलने का अभी अलर्ट है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तरप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

उत्तरप्रदेश में भी प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तरप्रदेश के कई जिलों में 16 और 19 मार्च को जमकर बादल बरसेंगे। 17 और 18 मार्च को भी बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवा के चलने की भी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से आराम मिल सकता है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे मौसम बदल गया है और आने वाले दिनों में इसका असर भी दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 16, 17, 18 और 19 मार्च को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और आंधी चलने का भी अलर्ट है।

हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट

प्री-मानसून के दस्तक देने से देश के कई इलाकों में हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 16, 17, 18 और 19 मार्च को उत्तरपश्चिम भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी और मध्य भारत और उत्तरीपूर्व भारत में कई जगह हल्की-रिमझिम बारिश होगी।