
IMD issues Heavy Rain Alert
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) देश में दस्तक देने के बाद से ही अपना असर दिखा रहा है। कई राज्यों में इसके असर से तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न बहुत अच्छा रहा था और देशभर में इस दौरान शानदार बारिश देखने को मिली थी। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई थी कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए और नदी, तालाब और बांध भी लबालब हो गए। 26 मई तक देश में मानसून 2026 सीज़न की भी देश में एंट्री हो सकती है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 17, 18 और 19 मई को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
प्री-मानसून का मिज़ाज उत्तरपश्चिम भारत में बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की-मध्यम बारिश, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है।
दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल और रायलसीमा में 17, 18 और 19 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
पश्चिम भारत में भी प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मई को महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ जगह तेज़ बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मई को असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
Updated on:
17 May 2026 12:03 pm
Published on:
16 May 2026 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
