26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री-मानसून होगा तेज़: 1-4 अप्रैल को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून तेज़ होने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने 1-4 अप्रैल को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 31, 2026

Heavy rain alert by IMD

Heavy rain alert by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) को देश में दस्तक दिए हुए कुछ समय हो चुका है, लेकिन जब से प्री-मानसून आया है, तब से देश में मौसम बदल गया है। 2025 पर गौर करें, तो मानसून के लिए यह अच्छा काफी साल रहा था और इस सीज़न में देशभर में जोरदार बारिश हुई। कई राज्यों में तो हर बार से ज़्यादा रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली। मानसून 2025 सीज़न इतना शानदार रहा कि इसके बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बना रहा है। अब 2026 में देश में प्री-मानसून की दस्तक के बाद से कई राज्यों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। अब देश में प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 1-4 अप्रैल को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 1-4 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश, तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और कुछ जिलों में बिजली गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

देश की राजधानी दिल्ली में भी प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1-4 अप्रैल को दिल्ली में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून तेज़ होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1-4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य और तटीय महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकल, रायलसीमा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि होने का अलर्ट भी जारी किया है।