10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC की सौदेबाजी, लोकसभा स्पीकर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी

तृणमूल कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस भी इस प्रस्ताव का समर्थन करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी (फोटो- एएनआई)

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद पांच विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सौदेबाजी के चलते अब विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पत्रिका को इसकी पुष्टि की।

मसौदे पर हस्ताक्षर आज से

नेता ने बताया कि कांग्रेस व टीएमसी के तीन वकील सांसदों ने महाभियोग नोटिस का मसौदा तैयार कर लिया है। जिस पर मंगलवार से सांसदों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार एसआइआर के खिलाफ कोलकाता में धरने पर बैठीं टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पहल की और कांग्रेस को संदेश दिया कि सीईसी के खिलाफ महाभियोग का समर्थन करने पर ही उनकी पार्टी स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी।

इसे स्वीकार करते हुए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने सोमवार को महाभियोग पर आगे बढ़ने का निर्णय किया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की स्पष्ट संख्यात्मक बढ़त को देखते हुए यह कदम काफी हद तक प्रतीकात्मक है।

प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट जजों के समान

संविधान के अनुच्छेद 324 (5) के अनुसार सीईसी को पद से हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह ही अपनाई जाएगी और इसके आधार भी वही होंगे। सूत्रों के अनुसार विपक्ष कुमार को हटाने की मांग के आधारों में से एक उनका पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण आचरण होगा। नोटिस में सुप्रीम कोर्ट की उन टिप्पणियों और फैसलों का भी उल्लेख किया जाएगा जो चुनाव आयोग के पक्ष में नहीं थे।