10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Draupadi Murmu Birthday: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मना रही हैं 66वां जन्‍मदिन, राजस्थान के CM समेत कई नेताओं ने दी बधाई

President Draupadi Murmu Birthday:  देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) और पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) समेत कई नेताओं ने बधाई दी।

less than 1 minute read
Google source verification
President Draupadi Murmu Birthday 2024

President Draupadi Murmu Birthday: देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन हैं। महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा राज्य के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

दरअसल देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी का नाम पहले ये नहीं था। उनका नाम बदला गया है। उनका नाम महाकाव्य ‘महाभारत’ के एक चरित्र के नाम पर उनके स्कूल के एक शिक्षक ने रखा था।

एक इंटरव्यू में मुर्मू ने बताया था कि उनका संथाली नाम ‘पुती’ था, इसे स्कूल में एक शिक्षक ने बदलकर द्रौपदी कर दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति की दीर्घ आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य की कामना की।

राजस्थान के सीएम और पूर्व CM ने दी बधाई

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि शुचिता, सौम्यता, सादगी एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, 'महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घ आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य दें।’ इसके साथ ही शुभचिंतकों और देश के बड़े-बड़ें नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं।