
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार-महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले
Governor were replaced चुनाव 2024 से पहले देश के कई राज्यपाल-एलजी में बड़ा फेरबदल किया गया है। 13 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की कमान बदल दी गई है। देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 13 राज्यों-केंद्र शासित में राज्यपाल को बदला दिया है या फिर नया राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर की जगह पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
गुलाब चंद कटारिया को असम की जिम्मेदारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जिसके तहत लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
बदले गए राज्यपाल-एलजी की लिस्ट
- लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
- रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
- बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
- एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
- फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
- ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख।
Updated on:
12 Feb 2023 10:39 am
Published on:
12 Feb 2023 10:37 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
