गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। राजघाट पर बापू को नमन करने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित देश और विेदश के तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी है।
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 : पूरा देश आज 2 अक्टूबर के मौके पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को याद कर रहा है। गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। राजघाट पर बापू को नमन करने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित देश और विेदश के तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी है। महात्मा गांधी को याद करते हुए लोगों से हिंसा को छोड़कर बापू द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। देशभर में 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
154वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस मौके पर देश की जनता से खास अपील भी की।
यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2023: चोरी से लेकर झूठ बोलने तक..., महात्मा गांधी से जुड़ी कुछ रोचक और अनसुनी बातें
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा, विदेशी उग्रवादियों ने ऐसे रची थी हिंसा की साजिश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
https://twitter.com/ANI/status/1708663163175215406
खड़गे ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गांधी जयंती पर राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
भूपेन्द्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पोरबंदर के कीर्ति मंदिर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।