राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज सुबह दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में बायीं आंख का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। उन्हें दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आराम की सलाह दी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आंख का ऑपरेशन सफल रहा। उन्हें मोतियाबिंद की शिकायत थी। राष्ट्रपति मुर्मू के मोतियाबिंद का ऑपरेशन रविवार को दिल्ली में सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सेना अस्पताल की ओर से बताया गया, "राष्ट्रपति मुर्मू ने आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में भर्ती हुईं थीं। उनकी बाईं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। सर्जरी कर उसे ठीक दिया गया है। सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा व उनकी टीम द्वारा की गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।"
सेना अस्पताल ने बताया कि राष्ट्रपति को आराम करने की सलाह दी गई है। बता दें, 64 वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में दो रेल सेवाओं का राष्ट्रपति मुर्मू ने किया शुभारंभ, सुपर कम्प्यूटर का भी करेंगी उद्घाटन