
presidential election result who will be the 15th president of India Draupadi murmur or Yashwant Sinha counting of votes today
Presidential Election Result: राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव जीत लिया है। वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। संसद भवन में चल रहे काउटिंग के तीसरे राउंड में भी उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया। हालांकि अभी एक राउंड की काउटिंग बाकी है, लेकिन वो महज औपचारिकता ही है। क्योंकि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए हैं।
काउंटिंग के तीनों राउंड में कुल वोट 3219 थे। इनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले। वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले। तीसरे राउंड में कुल वोट 1,333 थे। जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी। इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।
दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को मिले 809 वोट-
इससे पहले दूसरे राउंड में अभी तक कुल 1138 वोटों की गिनती हुई है जिनका मूल्य 1,49,575 है। इस राउंड में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिली हैं जिनका मूल्य 1,05,299 हैं और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 329 वोट मिली जिनका मूल्य 44,276 है।
राज्यसभा के महासचिव ने दी काउटिंग की जानकारी-
मतगणना के बारे में राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने बताया कि दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।
पहले राउंड में किसे कितना वोट मिला?
पहले राउंड में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों वोट मिले, जिसका मूल्य 3,78,000 है। जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला, जिसका मूल्य 1,45,600 है। बता दें कि सांसदों के कुल 748 वोट पड़े, जिनका मूल्य 5,23,600 है।
ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल-
अभी तक की काउटिंग के अनुसार द्रौपदी मुर्मू आसानी से राष्ट्रपति बनती नजर आ रही हैं। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू देश की पहली अदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उनकी संभावित जीत को देखते हुए ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
काउंटिग खत्म होने के बाद बीजेपी की रोड शो की तैयारी-
दूसरी ओर बीजेपी ने जोरदार जश्न की तैयारी की है। काउंटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली के पंत मार्ग से राजपथ तक रोड शो किया जा सकता है। इस रोड शो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता लीड कर सकते हैं, जिसमें पार्टी के कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे।
24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल हो रहा समाप्त-
देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद भवन के कमरा नंबर 63 में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना होगी।
राष्ट्रपति चुनाव में कौन-कौन करता है मतदान-
राष्ट्रपति चुनाव में मनोनीत सांसदों को छोड़कर संसद के दोनों सदन (लोकसभा व राज्य सभा ) के सदस्य और सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य मतदान करते हैं। इस बाद राष्ट्रपति चुनाव में 776 सांसद और 4,033 निर्वाचित विधायक सहित कुल 4,809 मतदाता राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के पात्र थे।
कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई है शिकायत
NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव 2022: कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on:
21 Jul 2022 08:11 pm
Published on:
21 Jul 2022 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
