14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अब आजमगढ़ौ में जहाज उतरला कै इंतजाम हो गयल हौ,’ भोजपुरी में बोलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूटी आज़मगढ़ की सियासी महफ़िल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों का प्यार और आजमगढ़ का विकास, जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति देखी है।

2 min read
Google source verification
Prime Minister Narendra Modi said in Bhojpuri now arrangements have been made to land airplane in Azamgarh

अनुराग मिश्रा। आज़मगढ़: प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में आजमगढ़ के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि ''इहां से लेकर विदेश तक जे भी आजमगढ़ क रहै वाला हौ, सबके आज बहुत खुशी मिलत होई। ई पहली बार नाही हौ, एकरे पहिले, जब हम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे क उद्घाटन कइली तब आजमगढ़ क लोग कहलन की अब लखनऊ में जहाज से उतरकर अढ़ाई घंटा में आजमगढ़ आ जाइब। मगर अब आजमगढ़ में जहाज उतरे क इंतजाम हो गयल हौ। अब मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बने के कारण पढ़ाई और दवाई के इंतजाम बदे भी बनारस जाए क जरूरत कम पड़ी।

लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को देखा है
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों का प्यार और आजमगढ़ का विकास, जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति देखी है। पिछले 10 साल से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। सात साल में योगी जी के नेतृत्व में उसे और गति मिली है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है। जिन नगरों को यूपी का छोटा और पिछड़ा शहर कहा जाता था, जिन्हें कोई पूछने वाला नहीं था। आज वहां तेजी से विकास हो रहा है, उद्योग स्थापित हो रहे हैं। हमारी सरकार जनकल्याण की योजनाओं को मेट्रो शहरों से आगे बढ़ाकर छोटे शहर और गांव देहात तक ले आई है। हम आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम को छोटे-छोटे शहरों तक ले जा रहे हैं। छोटे शहर भी अच्छे एयरपोर्ट और हाईवे के उतने ही हकदार हैं, जितने की बड़े मेट्रो शहर।

जो प्लानिंग 30 साल पहले होनी चाहिए थी वह नहीं हुई
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में शहरीकरण की जो प्लानिंग 30 साल पहले होनी चाहिए थी वह नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हम टियर 2 और टियर 3 सिटी के रूप में अर्बनाइजेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास का यही विजन डबल इंजन सरकार का मूल मंत्र है। बढ़ती कनेक्टिविटी पूर्वांचल के किसानों, नौजवानों और उद्यमियों के लिए सुनहरा भविष्य लिखने जा रही है।