27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2024 में UP के इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका! पति राबर्ट वाड्रा ने किया खुलासा

Lok Sabha election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज मीडिया से बात करते हुए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनके उतरने के संकेत दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
 Priyanka will contest from this seat UP in 2024 Robert Vadra disclosed

लोकसभा चुनाव होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने 26 दलों के साथ UPA की जगह INDIA नाम से महागठबंधन बनाया है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की भी अटकलों उस वक्त तेज हो गई। जब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनके चुनाव को लेकर संकेत दिया।

प्रियंका को चुनाव लड़ना चाहिए- रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज मीडिया से बात करते हुए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनके उतरने के संकेत दिए। उन्होंने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए।


UP के इन दो में से किसी पर चुनाव लड़े प्रियंका

इसी के साथ रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़े।