19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public Holiday: 5-6 अक्टूबर को फिर सार्वजनिक अवकाश, जानें वजह

Public Holiday: अक्टूबर के पहले सप्ताह की 5 में से 3 छुट्टी बीत चुकी है जबकि 2 अभी भी बची हुई है।

2 min read
Google source verification

Public Holiday: अक्टूबर में विभिन्न राज्यों में विभिन्न राज्य-विशिष्ट त्यौहारों के कारण बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। गांधी जयंती और शारदीय नवरात्रि के चलते इस सप्ताह दो दिन सार्वजनिक अवकाश रहा। 5 अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधान सभा 2024 के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर था। इस दिन देशभर में बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहे। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती पर अवकाश रहा। अब 5 और 6 अक्टूबर को भी रहेगा।

जानें अक्टूबर के पहले सप्ताह कब-कब बंद रहेंगे बैंक

5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण फिर से सार्वजनिक अवकाश है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेंगे।

6 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।

पंजाब में भी छुट्टी

पंजाब सरकार ने हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने कर्मचारियों को पांच अक्टूबर के दिन छुट्टी देने ऐलान किया है।

इससे पहले 3 दिन भी थी छुट्टी

1 अक्टूबर को जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित और चुनावी माहौल में एक नई ऊर्जा महसूस कर रहे हैं।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती है। इस दिन, देशभर में गांधी जी की शिक्षाओं और उनके योगदान को याद किया जाएगा। लोग स्वच्छता अभियानों में भाग लेते हुए और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेंगे।

3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती का उत्सव है। नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो जाएगी और लोग देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना में व्यस्त रहेंगे। वहीं, महाराजा अग्रसेन जयंती पर उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा।

इस प्रकार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में विभिन्न कारणों से छुट्टियों का सिलसिला जारी है, जिसके चलते लोगों को अपने परिवार और समाज के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है।