Video: पंजाब सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई नेता हिरासत में
पंजाब की आप सरकार कल यानी कि 10 मार्च को बजट पेश करेगी। लेकिन बजट से पहले आज पंजाब में भाजपा ने राज्य की बिगड़ी कानून व्यव्सथा और अन्य मांगों पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा नेता-कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा नेता विधानसभा के करीब पहुंचे। जहां पुलिस के जवानों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विधानसभा की ओर जाने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। पुलिस के जवान भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मशक्कत करने नजर आए। पुलिस ने भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।