
Punjab CM Bhagwant Mann clarification over Kejriwal-state officials meet (PC: ABP)
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से विपक्ष यही आरोप लगा रहा कि मान सरकार का रिमोट दिल्ली के पास है। पंजाब के अफसरों की दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ बैठक को लेकर एक बार फिर से विपक्ष ने यही सवाल उठाए और इसकी आलोचना की। भगवान मान ने इन आलोचनाओं का अब जवाब दिया है और कहा है कि जरूरत पड़ी रो उनके प्रशासनिक कौशल और विशेषज्ञता के लिए अफसरों को इजरायल भी भेजेंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, "अधिकारी प्रशिक्षण के लिए गुजरात और तमिलनाडु जाते थे, फिर वे अच्छी चीजें सीखने के लिए दिल्ली क्यों नहीं जा सकते ? यदि आवश्यकता होगी तो हम उन्हें इजरायल भी भेज देंगे।" मान ने आगे कहा कि जरूरत पड़ी तो आंध्र प्रदेश, दिल्ली और अन्य स्थानों पर भी भेजेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि "अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी दिल्ली में स्कूल देखने आईं तो पंजाब के अधिकारी दूसरे राज्यों से सीख क्यों नहीं ले सकते?"
इस सप्ताह की शुरुआत में, केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में राज्य के मुख्य सचिव, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के प्रमुख और पंजाब बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। मान इस बैठक के दौरान मौजूद नहीं थे, जिस दौरान 300 यूनिट मुफ्त बिजली सहित पंजाब के मतदाताओं को AAP द्वारा चुनाव पूर्व किये गए वादों पर चर्चा की गई।
सोमवार की बैठक को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केजरीवाल और पंजाब सरकार के अधिकारियों के बीच बैठक "असंवैधानिक और अस्वीकार्य" है। इस बैठक पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा था कि यह दिल्ली रिमोट कंट्रोल को दर्शाता है।
यह भी पढ़े - पंजाब में अब ड्रेस-किताबें खरीदने के लिए नहीं झेलना होगा स्कूलों का दबाव, मान सरकार का आदेश
Updated on:
14 Apr 2022 05:41 pm
Published on:
14 Apr 2022 05:38 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
