14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में बारिश का कहर: दुकानों में पानी घुसने से लाखों का नुकसान, करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत

पंजाब में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। जालंधर शहर में भी लगातार हो रही बारिश से लोगों की दुकानों और घरों में पूरी तरह से पानी भर गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Sep 01, 2025

Punjab floods

पंजाब में बारिश का कहर (फोटो-आईएएनएस)

पंजाब में लगातार बारिश के रूप में आसमान से कहर बरस रहा है। इसके चलते राज्य के लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्थ हो गया है और करोड़ों रुपये का नुकसान भी हो रहा है। तेज बारिश से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। लोगों की फसलों और उनके घरों को पूरी तरह पानी ने बर्बाद कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसा दावां किया जा रहा है कि राज्य के लोगों का करोड़ों रुपये का पशुधन इस बाढ़ के पानी के साथ बह कर पाकिस्तान जा रहा है। भारी बारिश के चलते राज्य के लगभग 1,000 गांवों और लाखों लोग प्रभावित हुए है। इसके साथ ही बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जैसे 7 जिलों में भीषण बाढ़ आ गई है।

जालंधर में दुकानदारों को लाखों का नुकसान

जालंधर शहर में भी बारिश ने कहर बरसा दिया है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की दुकानों और घरों में पूरी तरह से पानी भर गया है। शहर के कई रिहायशी इलाकों में भारी मात्रा में जलभराव हो गया है। मॉडल टाउन स्थित कई कमर्शियल बिल्डिंग में भी पानी पहुंच गया है, जिस वजह कारोबारियों को लाखों का नुकसान हो गया है। इसके चलते शहर में ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। यहां कई ट्रेनें तीन घंटे की देरी से चल रही हैं जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से शहर में व्यवस्था पूरी तरह डगमगा गई है। इससे करोड़ों की सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत

इसी बीच शहर में सोमवार सुबह एक रेलवे कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। यह कर्मचारी ड्यूटी कर रहा था और इसी दौरान इसे बिजली का करंट लग गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। राज्य में लगातार हो रही बारिश ने एक आपदा का रूप ले लिया है और इसे राज्य में आई दशकों की सबसे बड़ी आपदा माना जा रहा है। राज्य सरकार बड़े स्तर पर बचाव कार्य कर रही है और बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर सहायत की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को ग्रह मंत्री अमित शाह ने मान से फोन पर बातचीत कर केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया था।