
Punjab News Amritsar Artist Made 7 Feet Long Painting Of President Elect Droupadi Murmu
भारत के लिए 25 जुलाई का दिन काफी अहम है। क्योंकि इस दिन देश को द्रौपदी मुर्मू के रूप में अपना 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही उनके पैतृक गांव और राज्य में जश्न का माहौल है। यही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी द्रौपदी मुर्मू को लेकर खुशी का माहौल है। कई कलाकार अपने-अपने अंदाज में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ओडिशा के सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन तो पहले ही अपनी कला के जरिए मुर्मू को शुभकामना दे चुके हैं। वहीं अब पंजाब के एक कलाकार ने भी 7 फीट की पेंटिंग बनाकर अपनी कला के जरिए देश की निर्वाचित राष्ट्रपति को अपनी ओर से बधाई दी है। देखते हैं उनकी पेंटिंग की खास तरस्वीरें...
सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए शपथ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इन सबके बीच द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
यह भी पढ़ें - President Oath Ceremony: 25 जुलाई को ही भारत में क्यों होता है राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण?
द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की है. जिसको लेकर पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। वहीं पंजाब के एक कलाकर ने इस मौके पर उनकी एक बहुत ही सुंदर तस्वीर बनाई है।
खास बात यह है कि ये तस्वीर सात फीट की है। इसमें रंगों से लेकर भाव तक हर एंगल में कलाकार ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही अमृतसर के एक कलाकार ने बधाई देते हुए उनकी एक बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग बनाई है। अमृतसर के पेंटिंग आर्टिस्ट ने द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर में रंगों के समायोजन से इसे जीवंत बना दिया है।
इससे पहले ओडिशा के सेंड आर्टिस्ट सुरदर्शन पटनायक ने भी महामहीम को उनकी जीत पर बधाई देते हुए अपनी कला के जरिए उनका सम्मान किया था।
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट पर राष्ट्रपति भवन के साथ ही द्रौपदी मुर्मू की कलाकृती बनाकर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।
यह भी पढ़ें - देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
Published on:
25 Jul 2022 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
