
Punjabi singer Daler Mehndi sentenced to 2 years in human trafficking case, arrested and sent to Patiala Jail
पटियाला कोर्ट ने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को 2003 के मानव तस्करी मामले में दो साल जेल की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है, जिसके बाद तुरंत उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करके पटियाला जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का लगा था, जिसके लिए वह पैसा लेते थे। इस मामले में 2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्होंने सत्र अदालत में इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।
इसी अपील पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल ने सुनवाई करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। सदर पुलिस स्टेशन में 2003 में दर्ज FIR के अनुसार मेहंदी बंधुओं ने 1998 और 1999 में 10 लोगों को समूह को अवैध रूप से अमरीका ले जाकर छोड़ दिया।
पटियाला पुलिस ने बताया था निर्दोष
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2006 में पटियाला पुलिस ने दलेर मेहंदी को निर्दोष बताते हुए 2 डिस्चार्ज याचिकाएं दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज करते हुए दलेर मेहंदी पर मुकदमा बरकरार रखा था। दलेर मेहंदी के खिलाफ न्यायिक फाइल में पर्याप्त सबूत थे और आगे की जांच की गुंजाइश थी।
19 सितंबर 2003 में दर्ज किया गया था मामला
इस मामले को लेकर दलेर और शमशेर के खिलाफ बख्शीश सिंह ने 19 सितंबर 2003 में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 35 और शिकायतें दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि दोनों भाइयों ने अवैध रूप से अमरीका भेजने के लिए उनसे पैसे लिए, लेकिन वह ऐसा कर पाने में विफल रहे। इसके बाद पटियाला पुलिस ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में दलेर मेहंदी के कार्यालयों पर छापेमारी की, जहां से पैसे के लेन-देन को लेकर कई दस्तावेज जब्त किए जब्त किए गए।
Published on:
14 Jul 2022 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
